उत्तर- व्यक्तिगत अस्वच्छ आदतों में हम उन सभी क्रियाओं को सम्मिलित कर सकते हैं, जिनसे हमारा शरीर रोगी हो सकता है तथा जिनका निवारण हमारे वश में है। ये क्रियाएँ निम्नवत् हैं-
(1) अपने शरीर तथा कपड़ों की नियमित सफाई न करना।
(2) खुले में घर का कूड़ा-करकट फेंकना।
(3) शौच आदि के बाद हाथ भली प्रकार न धोना।
(4). खुले में मल-मूत्र त्याग करना।
(5) ऐसे तालाबों, नहरों आदि में नहाना व कपड़े धोना जिनका पानी गंदा हो।
(6) असंतुलित आहार लेना।
(7) घर के वातावरण को तनावपूर्ण रखना।
(8) धूम्रपान करना, तंबाकू खाना, शराब पीना व नशे की दवाओं का सेवन करना।