अंतरा फसलीकरण क्या है? इसका क्या लाभ है?
उत्तर:- अंतरा फसलीकरण दो या दो से अधिक फसलों को एक साथ एक ही खेत में निर्दिष्ट पैटर्न पर उगाना है जिसमें कुछ पंक्तियां में एक प्रकार की फसल तथा उसके एकांतर दूसरी पंक्तियों में दूसरी प्रकार की फसल उगाना है।
इसमें दो या दो से अधिक फसलें एक ही खेत में उगाई जाती हैं। 1. सभी पोषक तत्व फसलों द्वारा उपयोग हो जाता है।
2.इस विधि में रोगों को एक प्रकार की फसल के सभी पौधों में फैलने से रोका जा सकता है।