उत्तर-व्यक्ति का स्वास्थ्य उसके वातावरण द्वारा अत्यधिक प्रभावित होता है। यह निम्म उदाहरणों से स्पष्ट हो जाता है-
(i) जल, वायु तथा भोजन व्यक्ति के वातावरण के भाग हैं। यदि किसी स्थान पर स्वच्छ पीने योग्य जल उपलब्ध नहीं है तथा लोग प्रदूषित जल को पीते हैं तो वे हैजे या कुछ अन्य रोगों से पीड़ित होते हैं अर्थात अस्वस्थ हो जाते हैं।
(ii) दूषित वायु में कार्य करने वाला व्यक्ति श्वसन रोगों से पीड़ित हो जाता है जबकि शोर भरे वातावरण में कार्य करने वाला व्यक्ति उच्च रक्तचाप एवं मानसिक तनाव से पीड़ित हो जाता है। उसकी सुनने की क्षमता (श्रवण क्षमता) कम हो जाती है।