How do I start preparing for NEET 2021?

Er Chandra Bhushan
0

यहाँ 2 सबसे अच्छे तरीके हैं।

1) Study planner

सबसे पहले जो सबसे जरुरी बात है वो हैं की NEET के लिए पुरे मन से आप तैयार हैं की नहीं और अगर आप तैयार हैं तो ये पोस्ट आपके लिए ही लिखा गया है। देखिये आपको उत्सुकता पूर्वक NEET के सभी विषयों जैसे की (physics ,chemistry ,biology) को अध्ययन करने का उचित टाइम टेबल बनाना होगा की कितने देर किस विषय को पढ़ना है किस टाइम नास्ता करना है या इसके बाद हमें क्या पढ़ना है और लंच कब करना है फिर लंच के बाद क्या पढ़ना है फिर शाम में थोड़ा फिजिकल वर्क (जैसे -क्रिकेट,फूटबाल इत्यादि।) कितना देर रखें ताकि थकावट के कारण सबरे रात में नींद न आने लगे। खेलने के बाद शाम को आपको फिर क्या पढ़ना है इसका भी टाइम टेबल में लिखना होगा। और चलिए अब आगे बढ़ते है की आपको प्लानिंग के तौर पर ये भी इसमें लिखना है की साप्ताहिक रूप से पढ़े हुए विषय का दुबारा अध्धयन रविवार को सभी विषय का मैनेज कैसे करे। 

2) Clarity of Concept

देखिये दूसरा जो बात है वो बेहद ही महत्वपूर्ण है की concept की स्पष्ठता(clarity)। ये बात इसीलिए महत्वपूर्ण है की मान लीजिये की आप नीट के लिए पुरे मन से तयारी कर रहे हैं लेकिन आपको क्लास में कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है तो ये सबसे बड़ी बाधा है आपके नीट के लिए क्योंकि इसे आपका समय भी बर्बाद हो रहा है और पैसा भी लेकिन इसका हल है और हल ये है की जिस विषय का concept में आपको समझ में नहीं आ रहा है उस विषय के बेसिक को पुरे मजबूत करे जो आपके हाथ में है और ये बेसिक क्या है तो बेसिक जो है वो आपका क्लास 9 th या क्लास 10th के विषय इसीलिए मैंने कहा था की ये आपके हाथ में है अब इसके बाद अगर बेसिक कम्पलीट हो गया हो तो आप उस विषय के शिक्षक के पास जाएँ और बोले की सर मेरा उस विषय का बेसिक अच्छा है लेकिन नीट का जो विषय है (मतलब जिस विषय में आप कमजोर है उसके बारे) उसमे मई अच्छा से समझ नहीं आ रहा है तो आपके सर बोलेंगे की ठीक आप एक काम करो की तुम जहाँ से नहीं समझें हो वहाँ से उस विषय का चैप्टर वैसे लगातार अध्ययन करो और रोज हमसे मिलो जहाँ तुम्हारा डॉट है हमसे पूछना तो देखिएगा आपका वो विषय तुरंत हि मजबूत हो जायेगा और concept भी क्लियर समझ में आएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !