1. 'अष्टप्रधान' मन्त्रिपरिषद् थी-
(A) चोल प्रशासन में
(B) मराठा प्रशासन में
(C) विजयनगर प्रशासन में
(D) गुप्त प्रशासन मेंउत्तर-
उत्तर : (B) मराठा प्रशासन में
मराठा प्रशासन के तहत अष्ट प्रधान की संकल्पना मंत्रिपरिषद के रूप में की गई थी। इसके तहत आठ प्रमुख अधिकारियों को अष्ट प्रधान के रूप में जाना जाता था। परिषद का गठन वर्ष 1674 में छत्रपति शिवाजी ने किया था।
अष्ट प्रधान के प्रमुखः
पेशवा- प्रधान मंत्री
अमात्य / मजूमदार- वित्त मंत्री
पंडितराव - उच्च पुजारी, आंतरिक धार्मिक मामलों का प्रबंधन
सुमंत / दबीर- विदेश मंत्री
वकिया-नवीस- गृह मंत्री
सचिव-शाही आदेशों को तैयार करना
सर-ए-नौबत या सेनापति प्रधान सेनापति, साम्राज्य की सेना और रक्षा का प्रबंधन
न्यायाधीश- मुख्य न्यायाधीश, दीवानी और फौजदारी मामलों में न्याय प्रदान करना