अमेरिका या नई दुनिया की खोज क्यों हुई?
उत्तर : आधुनिक युग लाने वाले कारक में एक कारक 15वीं शताब्दी में नए समुद्री मार्गों की खोज एवं नये देशों की खोज भी शामिल है। इसका उद्देश्य नए व्यापारिक मार्गों को विकसित कर यूरोपीय देशों की अर्थव्यवस्था, व्यापार और वाणिज्य के माध्यम से समृद्ध बनाना था। इसी क्रम में स्पेन के महान नाविक कोलम्बस ने अमेरिकी महाद्वीप को खोज निकाला। यद्यपि कोलम्बस ने अमेरिका को भारतीय उपमहाद्वीप का हिस्सा समझा और यहाँ के निवासियों को रेड इंडियन कहा। बाद में पता चला कि अनजाने में ही कोलम्बस ने जिस देश की खोज की थी, वह अमरिका था। बाद में स्पेन के नाविक अमेरिगु वेस्पुची ने इस नई दुनिया को विस्तार से ढूँढ़ा और इसे एक महाद्वीप बताया। इसी के नाम पर इस क्षेत्र का नाम अमेरिका पड़ा। उसने इस बृहद भूखण्ड के बारे में विस्तृत जानकारी दी। धीरे-धीरे यूरोपीय देशों ने इस क्षेत्र में अपने उपनिवेश भी बसा लिए। उत्तरी अमेरिका में इंगलैंड और फ्रांस ने अपना वर्चस्व स्थापित कर दिया।