अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम ने फ्रांस पर भी प्रभाव डाला है, कैसे?

Gyanendra Singh
0

 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम ने फ्रांस पर भी प्रभाव डाला है, कैसे? 


उत्तर : अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम ने फ्रांस को भी प्रभावित किया। फ्रांस में राजनीतिक क्रांति लाने में इसका महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। फ्रांस की क्रांति का नेता लफाते (लफायते) के नेतृत्व में फ्रांसीसी सैनिकों ने अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम में भाग ले चुका था। जब वे स्वदेश लौटे तो निरंकुश राजतंत्र के विरुद्ध जनता को जागरूक करने का प्रयास किया। अमेरिका के स्वतंत्रता संग्राम में जो खर्च हुआ उसने फ्रांस को आर्थिक दृष्टि से खोखला कर दिया। बाद में लगाए गए करों का बोझ लोगों को असह्य हो गया। बढ़े हुए ऋण से मुक्ति पाने के लिए फ्रांस की सरकार को विधानसभा की बैठक बुलानी पड़ी। वहीं से फ्रांस की क्रांति की शुरूआत हो गई। इस प्रकार अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम ने फ्रांस पर भी प्रभाव डाला।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !