भौगोलिक खोजों के परिणाम:
भौगोलिक खोजों के परिणाम काफी दूरगामी और महत्वपूर्ण साबित हुए। इस घटना ने पहली बार लोगों को संसार के एक वृहत्त भूखण्ड से परिचित कराया और विश्व के देश एक-दूसरे के सम्पर्क में आये। एशिया और यूरोप की विभिन्न सभ्यताओं का, जो पहले से विलग थी, परस्पर संपर्क स्थापित हुआ। नये देशों की खोजों के द्वारा न केवल नए उपनिवेशों के साथ व्यापार करने को प्रोत्साहन मिला वरन् उन्होंने वहाँ अपनी सभ्यता-संस्कृति, धर्म एवं साहित्य का प्रचार-प्रसार करने का भी प्रयास किया । परन्तु इसका नकारात्मक प्रभाव यूरोपीय उपनिवेशवाद के • रूप में उभर कर सामने आया। अपनी विकसित एवं भौतिक आवश्यकताओं के निमित्त इन्होंने उन देशों का शोषण किया जो यूरोपीय देशों के उपनिवेश थे। भौगोलिक खोजों के परिणाम निम्नरूपेण स्पष्ट किये जा सकते हैं-