मनुष्य में मूत्र बनाने की क्रियाविधि का संक्षिप्त विवरण लिखिए।
उत्तर:- शरीर में पाचन के द्वारा नाइट्रोजन विभिन्न लवणों में बदलती है। अमोनियम लवण यूरिया में बदलते हैं। यकृत कोशिकाओं के द्वारा जब इसे परिसंचरण तंत्र से वृक्क में पहुँचाया जाता है तो मूत्र निर्माण आंरभ होता है। मूत्र में मुख्य रूप से पानी तथा शेष अपशिष्ट पदार्थ होते हैं। इसमें पानी की मात्रा 95% तथा अन्य पदार्थ 5% तथा यूरिया प्रमुख यौगिक के रूप में इसमें घुला रहता है।

