पौधे अपना उत्सर्जी पदार्थ किस रूप में निष्कासित करते हैं ?
उत्तर- पौधों में उत्सर्जन के लिए विशिष्ट अंग नहीं होते हैं। इसमें उत्सर्जन के लिए कई तरीके अपनाये जाते हैं। श्वसन क्रिया से CO, गैस एवं प्रकाश संश्लेषण क्रिया से ऑक्सीजन गैस 2 विसरण क्रिया द्वारा पत्तियों से निष्कासित होते हैं। बहुत-से पौंधे कार्बनिक उपशिष्टों या उत्सर्जी पदार्थों को उत्पन्न करते हैं जो उनकी मृत कोशिकाओं में संचयित रहते हैं। पौधे छाल के रूप में भी उत्सर्जी पदार्थ बाहर निकालते हैं। पौधे में उपापचयी क्रियाओं के दौरान टैनिन, रेजिन, गोंद | आदि उत्सर्जी पदार्थों का निर्माण होता है। कुछ पौधे में उत्सर्जी पदार्थ गाढ़े दूधिया तरल लैटेक्स के रूप में संचित रहता है।