प्रकाशसंश्लेषण-प्रक्रिया को संक्षेप में समझाएँ।
उत्तर-जिस प्रक्रिया के द्वारा पौधे अपना भोजन तैयार करते हैं उस मूलभूत प्रक्रिया को प्रकाशसंश्लेषण कहते हैं। सभी हरे पौधों में पर्णहरित होता है जिसमें सूर्य के प्रकाश को अवशोषित करने की क्षमता होती है। सूर्य की ऊर्जा की सहायता से प्रकाशसंश्लेषण में सरल अकार्बनिक अणु-कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) और जल (H₂O) का पादप-कोशिकाओं में स्थिरीकरण कार्बनिक अणु ग्लूकोज में होता है। पौधे इस क्रिया द्वारा सिर्फ ग्लूकोज का ही उत्पादन नहीं करते हैं-वरन् वे सूर्य-प्रकाश की विकिरण ऊर्जा का स्थिरीकरण रासायनिक ऊर्जा में करते हैं, जो ग्लूकोज अणुओं में संचित रहती है।
संपूर्ण प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया को हम निम्नलिखित रासायनिक समीकरण द्वारा व्यक्त करते है।

_2.jpg)
