उत्तर-डेयरी पशुओं की उचित आवश्यकता :-
1. उचित भोजन तथा संतुलित राशन।
2. उचित आश्रय तथा जल प्रबंधन ।
3. जंतु स्वास्थ्य की देखभाल तथा रोग से बचाव।
4. संकरण।
पशुपालन में निम्नलिखित बातें ध्यान देने योग्य हैं -
(i) भोजन - उचित भोजन जिसमें रुक्षांश (roughage) तथा सांद्र पदार्थ (concentrates) पाए जाते हैं।
(ii) पानी– पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था करना।
(iii) आवास- पशुओं के अनुरूप आवास स्थानों की व्यवस्था करना।
(iv) बीमारियाँ - बीमारियों से बचाव की व्यवस्था करना।
(v) पशुओं की आवश्यकता-पशुओं की आवश्यकता की ओर ध्यान देना।
(vi) संकरण - यह डेयरी जंतुओं हेतु अति आवश्यक है। हमारी देशी नस्लों का दूध तथा मांस कम होता है। मीट उत्पादन भी कम है। इन्हें HYV से क्रॉस करके सुधारा (improve) जाता है। यह कार्य कृत्रिम गर्भाधान से होता है। इसका एक केंद्र भारतवर्ष में आई.वी.आर.आई. (I.V.R.I) इज्जत नगर है।

