उत्तर 👉 रासायनिक अभिक्रिया को रासायनिक समीकरण के रूप में लिखने के लिए निम्नलिखित नियमों का पालन करना पड़ता है।
1. अभिक्रिया के अभिकारकों को उनके संकेतों या अणुसूत्रों के पदों में समीकरण के बायीं ओर लिखा जाता है।
2. अभिकारकों के सूत्रों के बीच धन-चिह्न (+) दिया जाता है।
3. अभिक्रिया के प्रतिफलों को उनके संकेतों या अणुसूत्रों के पदों में समीकरण के दायीं ओर लिखा जाता है।
4. प्रतिफलों के सूत्रों के मध्य धन-चिह्न (+) दिया जाता है।
5. अभिकारकों और प्रतिफलों को एक तीर-चिह्न (→) द्वारा अलग-अलग प्रदर्शित किया जाता है। तीर-चिह्न यह दिखाता है कि अभिक्रिया किस दिशा की तरफ हो रही है। इस रासायनिक समीकरणों में A और B अभिकारक (reactants) हैं, जबकि C और D प्रतिफल (products) हैं। तीर-चिह्न यह बताता है कि A और B की अभिक्रिया के फलस्वरूप C और D बन रहे हैं।
