किण्वन किस प्रकार का श्वसन है ? यह कहाँ होता है ?
उत्तर-किण्वन एक अवायवीय श्वसन है। इसमें पायरुवेट का दो अणु बनता है। यह क्रिया कोशिका द्रव्य में होती है। इसका प्रत्येक चरण विशिष्ट एंजाइम के द्वारा उत्प्रेरित होता है। किण्वन वह प्रक्रिया है जिसमें पायरुवेट ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में इथेनॉल एवं CO₂, में परिवर्तित हो जाता है। यह क्रिया यीस्ट (Yeast) में होता है।

