वर्साय संधि से आप क्या समझते हैं?
उत्तर : प्रथम विश्वयुद्ध के बाद विजेता देशों ने पराजित जर्मनी के साथ 28 जून, 1919 को पेरिस के उपनगर वर्साय में जो संधि की, उसे वर्साय की संधि कहा जाता है। पराजित जर्मनी को इस संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए बाध्य किया गया था।