एक एकल जीव द्वारा उपार्जित लक्षण सामान्यतः अगली पीढ़ी में वंशानुगत नहीं होते | क्यों?
उत्तर:- ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एक उपार्जित लक्षण में कायिक उत्तकों में होने वाले परिवर्तन शामिल होते हैं जो कि जनन कोशिका अथवा संतति के डी.एन.ए. में कोई अंतर नहीं लाता | इसलिए एक एकल जीव द्वारा उपार्जित लक्षण सामान्यतः अगली पीढ़ी में वंशानुगत नहीं होते |