माँ के शरीर में गर्भस्थ भ्रूण को पोषण किस प्रकार प्राप्त होता है?
उत्तर: भ्रूण को माँ के रुधिर से ही पोषण मिलता है, इसके लिए एक विशेष संरचना होती है जिसे प्लैसेंटा कहते हैं| यह एक तश्तरीनुमा संरचना है जो गर्भाशय की भित्ति में धँसी होती है| इसमें भ्रूण की ओर के ऊत्तक में प्रवर्ध होते हैं| माँ के उत्तकों में रक्तस्थान होते हैं जो प्रवर्ध को अच्छादित करते हैं। यह माँ से भ्रूण को ग्लूकोज, ऑक्सीजन एवं अन्य पदार्थों का स्थानांतरण हेतु एक बृहद क्षेत्र प्रदान करते हैं।