भारत के अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार का इसके समय पर क्या प्रभाव पड़ता है? स्पष्ट करें।
उत्तर : भारत के अक्षांशीय विस्तार का इसके समय पर भी पड़ता है। केरल में सबसे छोटे एवं सबसे बड़े दिन में 45 मिनट का अंतर है जबकि लद्दाख की राजधानी लेह में यह अंतर 5 घंटे का पाया जाता है। देशांतरीय विस्तार का समय पर प्रभाव पड़ता है। भारत में अरुणाचल प्रदेश और कच्छ के बीच स्थानीय समय में 2 घंटे का अंतर होता है। ऐसा दोनों में 30° देशांतरीय विस्तार के कारण होता है। भारत की मानक देशांतर रेखा 82°30' पूर्वी देशांतर है, जो इलाहाबाद के नैनो से होकर गुजरती है। चूँकि पृथ्वी 24 घंटे में 360° देशांतर घूम जाती है। अतः 1° देशांतर पार करने में पृथ्वी को 4 मिनट का समय लगता है। सौराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश के बीच 30° देशांतर का अंतर है। अतः 30°×4 मिनट अर्थात् 120 मिनट = 2 घंटे का अंतर दोनों के समय में हुआ।