उत्तर- जीवित संसार का प्रत्येक जीव चाहे वह जंतु हो या पौधा, अपने आप में अद्भुत हैं। प्रत्येक जीव का अद्भुत होना ही जैव विविधता का कारण है। मैदानी भागों में पाए जाने वाले जीव पहाड़ी भागों के जीवों से भिन्न होते हैं तथा मरुस्थल में पाए जाने वाले जीव समुद्र तट या समुद्र में पाए जाने वाले जीवों से भिन्न होते हैं। इस प्रकार संसार के भिन्न-भिन्न स्थानों पर विविध प्रकार के जीव रहते हैं। इसका अर्थ यह होता है कि संसार में असीमित प्रकार के जीव हैं या संसार में असीमित जैव विविधता है।