उत्तर- वर्ग मैमेलिया के लक्षण निम्नलिखित हैं-
(i) ये नियततापी होते हैं।
(ii) त्वचा बाल या रोम से ढँका रहता है।
(iii) बाह्य कर्ण उपस्थित है।
(iv) इनमें स्तन पाये जाते हैं। स्तन में नवजात के पोषण के लिये दुग्ध ग्रंथियाँ पायी जाती हैं।
(v) श्वसन फेफड़े द्वारा होता है।
(vi) हृदय में चार कोष्ठ होते हैं। लाल रुधिरकण केंद्रकहीन होता है।
(vii) इनमें अन्त: निषेचन होता है। मादा शिशुओं को जन्म देती है। हालाँकि स्तनी का एक वर्ग अण्डे भी देते हैं (जैसे इकिडना) तथा एक वर्ग अविकसित शिशु को जन्म देते हैं (जैसे कंगारू)। कंगारू में अविकसित शिशु प्रारंभ में उदर के नीचे स्थित मासूपिया नामक थैली में रहते हैं जहाँ ये दुग्ध ग्रंथि से पोषण प्राप्त करते हैं। इस वर्ग के कुछ जन्तु इस प्रकार हैं- बतखचोंचा, कंगारू, चमगादड़, गिलहरी, खरहा, चूहा, कुत्ता, मैकाक, शेर, हाथी, मनुष्य इत्यादि।