जाइलम और फ्लोएम के मुख्य भेदों को लिखें।
उत्तर-जाइलम और फ्लोएम में अंतर-
फ्लोएम
1. ये वाहिकायें पत्तियों द्वारा बनाये गये भोजन को पौधे के विभिन्न भागों तक पहुँचाती हैं।
2. ये जीवित ऊतक होते हैं।
3. इनमें चालनी नलिकायें, साथी कोशिकायें और फ्लोएम मृदूतक और फ्लोएम रेशे पाये जाते हैं।
जाइलम
1. ये बंडल जल और खनिज लवणों को जड़ों से पौधे के सभी ऊपरी भागों तक पहुँचाते हैं।
2. ये मृत ऊतक होते हैं। जीवित भी हो सकते हैं।
3. इसमें वाहिकायें, वाहिनिकायें, जाइलम मृदूतक तथा काष्ठ रेशे पाये जाते हैं।

