उत्तर👉 आवर्त सारणी की सहायता से किसी तत्त्व के परमाणु के गुणों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आवर्त सारणी में तत्त्व का स्थान जानकर निम्नलिखित सूचनाएँ प्राप्त की जाती हैं।
1. वर्ग संख्या- तत्त्व की वर्ग संख्या से तत्त्व के परमाणु की बाह्यतम कक्षा में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों (संयोजी इलेक्ट्रॉन) की संख्या ज्ञात हो जाती है।
2. आवर्त संख्या - आवर्त सारणी में तत्त्व की आवर्त संख्या से उस तत्त्व के परमाणु में विद्यमान कुल शेलों की संख्या ज्ञात हो जाती है।
3. इलेक्ट्रॉनिक विन्यास-संयोजी इलेक्ट्रॉनों और परमाणु के शेलों की संख्या से उस परमाणु इलेक्ट्रॉनिक व्यवस्था लिखी जा सकती है।
4. परमाणु संख्या - तत्त्व के परमाणु में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की कुल संख्या तत्त्व की परमाणु संख्या होती है।
5. धातुई और अधातुई गुण-तत्त्व के संयोजी इलेक्ट्रॉनों के संख्या से यह अनुमान लगाना आसान हो जाता है कि उस तत्त्व में धातुई गुण है या अधातुई गुण। यदि तत्त्व के परमाणु में 1, 2 या संयोजी इलेक्ट्रॉन हैं तो वह तत्त्व धातु होगा इसके विपरीत, परमाए में 4 या अधिक संयोजी इलेक्ट्रॉन हैं तो वह तत्त्व अधातु होगा।
6. परमाणु का आकार - तत्त्व के परमाणु में शेलों की कुव संख्या से उस परमाणु के आकार के संबंध में कुछ जानकारी प्राप्
