श्वसन की परिभाषा लिखें।
उत्तर- श्वसन सजीवों की अति अनिवार्य प्रक्रिया है। इसमें ग्लूकोज अणुओं का ऑक्सीकरण कोशिकाओं में होता है। श्वसन वैसी क्रियाओं के सम्मिलित रूप को कहते हैं, जिसमें बाहरी वातावरण से ऑक्सीजन ग्रहण कर शरीर की कोशिकाओं में पहुँचाया जाता है, जहाँ इसका उपयोग कोशिकीय ईंधन का ऑक्सीकरण कई चरणों में विशिष्ट एंजाइमों की उपस्थिति में करके जैव ऊर्जा ATP का उत्पादन किया जाता है तथा इस क्रिया से उत्पन्न CO₂ को फिर कोशिकाओं से शरीर के बाहर निकाल दिया जाता है।

