लाल रक्त कोशिकाएँ ऑक्सीजनवाहक हैं। कैसे ?
उत्तर- लाल रक्त कोशिका में एक विशेष प्रकार का प्रोटीन वर्णक हीमोग्लोबिन पाया जाता है। इसी के कारण रक्त का रंग लाल होता है। हीमोग्लोबिन के एक अणु की क्षमता ऑक्सीजन के चार अणुओं से संयोजन की होती है। इसी गुण के कारण इसे ऑक्सीजनवाहक कहते हैं। लाल रक्त कोशिकाएँ शरीर में श्वसन गैसों का परिवहन करती हैं तथा श्वसन के द्वारा लिए गए ऑक्सीजन से संयोग कर अस्थायी यौगिक ऑक्सी हीमोग्लोबिन बनाता है तथा इसी रूप में रक्त परिवहन के द्वारा यह शरीर के सम्पूर्ण भाग में पहुँचता है।

