मेंडलीव की आवर्त सारणी से आधुनिक आवर्त सारणी की श्रेष्ठता

Satyam yadav
0

 मेंडलीव की आवर्त सारणी से आधुनिक आवर्त सारणी की श्रेष्ठता

मेंडलीव की आवर्त सारणी की तुलना में आधुनिक आवर्त सारणी अधिक उपयोगी है।

1. आधुनिक आवर्त सारणी तत्त्वों की परमाणु संख्या पर आधारित है, जबकि मेंडलीव की आवर्त सारणी तत्त्वों के परमाणु द्रव्यमान पर आधारित है। परमाणु द्रव्यमान की तुलना में परमाणु संख्या तत्त्व का अधिक मौलिक गुण है।

2. आधुनिक आवर्त सारणी में तत्त्वों को उनके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के अनुसार सजाया गया है। समान इलेक्ट्रॉनिक विन्यास वाले तत्त्व एक ही वर्ग के अंतर्गत रखे गए हैं। इसीलिए किसी वर्ग के सभी तत्त्वों के गुण समान होते हैं। विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक विन्यास वाले तत्त्व भिन्न-भिन्न गुणवाले होते हैं। अतः, इन्हें भिन्न-भिन्न वर्गों में रखा गया है।

3. आधुनिक आवर्त सारणी की सहायता से तत्त्वों के गुणों की रासायनिक आवर्तता की व्याख्या संतोषजनक रूप से की जा सकती है। तत्त्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास की आवर्तता के कारण उनके गुणों में भी आवर्तता उत्पन्न होती है। चूँकि तत्त्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास की पुनरावृत्ति निश्चित अंतरालों पर होती है, अतः उनके गुणों में भी ऐसी ही पुनरावृत्ति होती है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !