रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण

Er Chandra Bhushan
0

 कक्षा 10 अध्याय 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण प्रश्न 1 page number 6

 1.वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है ?

उत्तर :-मैग्नीशियम धातु कमरे के तापमान(सामान्य ताप) पर नम हवा(नम वायु) की उपस्थिति में मैग्नीशियम ऑक्साइड बनाती है, जो मैग्नीशियम रिबन की ऊपरी सतह पर जमा हो जाती है। इसीलिए इसे हवा में जलाने से पहले सैंडपेपर(रेगमाल) से रगड़ कर साफ किया जाता है ताकि यह आसानी से ऑक्सीजन के साथ मिल(संयोग कर) सके।

2. निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रियाओं के लिए संतुलित समीकरण लिखिए :

(i) हाइड्रोजन + क्लोरीन  → हाइड्रोजन क्लोराइड 

(ii) बेरियम क्लोराइड + ऐलुमिनियम सलफेट → बेरियम सल्फेट + एल्युमीनियम क्लोराइड 

(iii) सोडियम + जल → सोडियम हाइड्रोक्साइड + हाइड्रोजन 

उत्तर :- 

(i) हाइड्रोजन + क्लोरीन  → हाइड्रोजन क्लोराइड 

 H2 + Cl2 → 2HCl

 (ii) बेरियम क्लोराइड + ऐलुमिनियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + एल्युमीनियम क्लोराइड

3BaCl2  + Al2(SO4)3 → 3BaSO4 + 2AlCl3 

(iii) सोडियम + जल → सोडियम हाइड्रोक्साइड + हाइड्रोजन

2Na  + 2H2O → 2NaOH + H2           

3. निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए उनकी अवस्था के संकेतों के साथ संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए :

(i) जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट के विलयन अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा अघुलनशील बेरियम सल्फेट का अवक्षेप बनाते हैं। 

(ii) सोडियम हाइड्रोक्साइड का विलयन (जल में) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के विलयन (जल में) से अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा जल बनाते हैं। 

उत्तर : (i) BaCl2(aq)+Na2SO4(aq) →BaSO4 (S)+2Nacl(aq) 

(ii) NaOH(aq) + HCl(aq) →NaCl(aq) +H2O(l) 

 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !