हल :- ऐसी कोशिका,जिसमें केन्द्रकझिल्ली नहीं होती एवं वास्तविक केंद्रक नहीं होता है.को प्रोकैरियोटिक कोशिका कहते है जैसे जीवाणु और सायनोबैक्टीरिया(cynobacteria)।
पादप कोशिकाओं और जंतु कोशिकाओं में मुख्य अंतर क्या है ?
हल :- पादप कोशिका और जंतु कोशिका में प्रमुख अंतर
| 
   पादप कोशिका  | 
  
   जंतु कोशिका  | 
 
| 
   1. साधारणतः पादप कोशिका जंतु कोशिका से बड़ी होती है।  | 
  
   जंतु कोशिका साधारणतः छोटी होती है।  | 
 
| 
   2. मोटी एवं कड़ी कोशिकाभित्ति के कारण कोशिका का नियमित आकार  | 
  
   कोशिका का अनियमित आकार  | 
 
| 
   3. कोशिकाभित्ति उपस्थित,जो सेल्यूलोज नामक रासायनिक यौगिक(कार्बोंहाईड्रेट) से बनी होती है।  | 
  
   कोशिकाभित्ति अनुपस्थित  | 
 
| 
   4. कोशिका में रसयुक्त बड़ी रसधानी उपस्थित  | 
  
   कोशिका में छोटी-छोटी रसधानियाँ होती हैं या नहीं भी होती हैं।  | 
 
| 
   5. लवक उपस्थित  | 
  
   लवक अनुपस्थित  | 
 
| 
   6. गॉल्जी उपकरण के अनेक छोटी-छोटी छड़ जैसी रचनाएँ होती हैं,जिन्हें डिक्टियोसोम कहते हैं।   | 
  
   एक विशेष जटिल सरंचना के गॉल्जी उपकरण उपस्थित   | 
 
| 
   7.तारककाय या सेंट्रोसोम अनुपस्थित  | 
  
   तारककाय उपस्थित  | 
 
यदि गॉल्जी उपकरण न हो तो कोशिका पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा ?
हल :-comming soon  

