विकास के आधार पर क्या आप बता सकते हैं कि जीवाणु, मकड़ी, मछली तथा चिम्पैजी में किसका शारीरिक अभिकल्प उत्तम है? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए|
उत्तर:- विकास को हमेशा प्रगति या बेहतर शारीरिक अभिकल्प के साथ नहीं समझा जा सकता है | शारीरिक अभिकल्प जितना सरल हो, वह उतना ही अधिक उत्तम है| अनेक अति प्राचीन एवं सरल अभिकल्प आज तक अस्तित्व में है| जैसे सरलतम अभिकल्प वाला एक समूह- जीवाणु विषम पर्यावरण जसे कि ऊष्ण झरने, गहरे समुद्र के गर्म स्रोत तथा अन्टार्कटिका की बर्फ में पाए जाते हैं। इसलिए विकास के आधार पर जीवाणु, मकड़ी, मछली तथा चिम्पैंजी में से जीवाणु का शारीरिक अभिकल्प उत्तम है।