उत्तर- एवीज की विशेषतायें इस प्रकार हैं- इस वर्ग के अन्तर्गत पक्षी आते हैं।
(ii) ये नियततापी जन्तु हैं अर्थात इनके शरीर के तापक्रम में वातावरण के तापक्रम के अनुसार परिवर्तन नहीं होता है। ये उड्डयनशील जन्तु हैं।
(iii) शरीर परों से ढँका रहता है।
( iv) जबड़ों में दाँत नहीं होते हैं।
( v) श्वसन फेफड़ों द्वारा होता है।
(vi) हृदय चार वेश्मों में बँटा होता है।
(vii) कंकाल स्पंजी तथा हल्का होता है।
(viii) ये अण्डज होते हैं अर्थात् अण्डे देनेवाले जन्तु हैं। इनके अण्डे कठोर कवच से घिरे होते हैं। एवीज के अग्रपाद पंखों में रूपान्तरित हो जाते हैं। जो जुड़ने में मदद करते हैं।