मछलियों की विशेषताओं का उल्लेख करें।

Gyanendra Singh
0

उत्तर- मछलियों की विशेषतायें निम्नलिखित हैं-

(i) इनका शरीर धारारेखीय (Streamline) होता है। शरीर के इस आकार के कारण मछलियों को तैरते समय जल अवरोध कम-से-कम लगता है।

 (ii) इनकी त्वचा शल्कों (Scales) से ढँकी होती है।

(iii) इनमें तैरने के लिए पंख (Fins) तथा मांसल पूँछ होते हैं। 

(iv) अन्तःकंकाल उपास्थि (जैसे स्कोलिओडोन, इलेक्ट्रिक रे) या अस्थि (जैसे रेहू, कतला, ट्यूना आदि) के बने होते हैं।

(v) इनमें श्वसन क्लोम या गिल्स (Gills) की सहायता से होता है। गिल्स की मदद से ये जल में घुली ऑक्सीजन का उपयोग श्वसन के लिये करते हैं।

(vi) इनके हृदय में दो वेश्म या कक्ष (Chambers) होते हैं।

(vii) ये अनियततापी या असमतापी या शीतरक्तीय (Cold blooded) होते हैं। अर्थात् वातावरण के तापक्रम के अनुसार इनके शरीर का तापक्रम बदलता रहता है।


(viii) ये जल में अण्डे देनेवाले वर्टिब्रेट हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !