• किसी अधिक क्रियाशील धातु द्वारा कम क्रियाशील धातु का उसके लवण से विस्थापन, एकल विस्थापन अभिक्रिया कहलाती है।
• जिस रासायनिक अभिक्रिया में दो यौगिक अपने आयनों का विनिमय या आदान-प्रदान करते हैं वह उभय-विस्थापन अभिक्रिया कहलाती है।
• अवक्षेपण अभिक्रिया में प्रतिफल ठोस के रूप में विलयन से पृथक हो जाता है।
• जिस रासायनिक अभिक्रिया में प्रतिफल के साथ-साथ ऊष्मा-ऊर्जा भी निकलती है, उसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं।
• जिस रासायनिक अभिक्रिया में ऊष्मा-ऊर्जा का अवशोषण होता है, वह ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहलाती है।
• जिस अभिक्रिया में किसी पदार्थ का ऑक्सीजन के साथ सीधे संयोग होता है, वह ऑक्सीकरण अभिक्रिया कहलाती है।
• किसी यौगिक से हाइड्रोजन का निष्कासन ऑक्सीकरण कहलाता है।
• ऑक्सीकरण एवं अवकरण अभिक्रियाएँ सदैव साथ-साथ होती हैं।
• जिस पदार्थ का ऑक्सीकरण होता है, वह अवकारक कहलाता है।
• जिस पदार्थ का अवकरण होता है, वह ऑक्सीकारक कहलाता है।
• ऑक्सीकरण-अवकरण अभिक्रिया को रेडॉक्स अभिक्रिया भी कहते हैं।
• खाद्य पदार्थों में उपस्थित वसा/तेल ऑक्सीकृत होकर खाद्य पदार्थ को दूषित बना देते हैं।
प्रकाश-रासायनिक अभिक्रिया प्रकाश की उपस्थिति में होती है।
• किसी पदार्थ के ऑक्सीजन में जलने की प्रक्रिया दहन कहलाती है।
• किसी पदार्थ के जलने में वायु की उपस्थिति आवश्यक है।
• कोई भी पदार्थ अपने ज्वलन-ताप से कम ताप पर नहीं जल सकता है।
• जब कोई पदार्थ अकेले ही या किसी अन्य पदार्थ के साथ क्रिया करके एक या अधिक भिन्न गुण वाले नए पदार्थों का निर्माण करता है तो वह क्रिया रासायनिक अभिक्रिया कहलाती है।
• जो पदार्थ अभिक्रिया में भाग लेकर नए पदार्थ बनाते हैं, वे अभिकारक कहलाते हैं।
• अभिकारकों के साथ अभिक्रिया के फलस्वरूप बने नए पदार्थ प्रतिफल कहलाते हैं।
• रासायनिक अभिक्रिया में अभिकारक के परमाणुओं के बीच के बंधन टूटते हैं और प्रतिफल के परमाणुओं के बीच नए बंधन बनते हैं।
• रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेनेवाले पदार्थों के संकेतों एवं सूत्रों की सहायता से रासायनिक अभिक्रिया का निरूपण, रासायनिक समीकरण कहलाता है।
• एक पूर्ण रासायनिक समीकरण में अभिकारकों, प्रतिफलों और उनकी भौतिक अवस्थाओं का उल्लेख संकेतों द्वारा किया जाता है।
• जब समीकरण में तीर-चिह्न के बायीं ओर (अभिकारक) एवं दायीं ओर (प्रतिफल) के प्रत्येक प्रकार के परमाणुओं की संख्या समान होती है तब वह समीकरण संतुलित समीकरण कहलाता है।
• असंतुलित समीकरण वह है जिसमें समीकरण के तीर-चिह्न (→) के दोनों ओर तत्त्वों के परमाणुओं की संख्याएँ समान नहीं होती है।
• जिस रासायनिक अभिक्रिया में दो या अधिक पदार्थ (तत्त्व या यौगिक) परस्पर संयोग कर नए पदार्थ बनाते हैं, उसे संयोजन या संश्लेषण अभिक्रिया कहते हैं।
• जिस रासायनिक अभिक्रिया में किसी यौगिक के टूटने से दो या अधिक सरल यौगिक बनते हैं, उसे वियोजन या अपघटन अभिक्रिया कहते हैं।
• वह अपघटन अभिक्रिया जो विद्युत प्रवाह के कारण होती है उसे वैद्युत अपघटन अभिक्रिया कहते हैं।
• मानव शरीर में भोजन का पचना, अपघटन अभिक्रिया है।