उत्तर-अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम के साथ-साथ विश्राम भी आवश्यक है। विश्राम जिसमें नियमित रूप से सोना (नींद करना) निहित है स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। नींद की अवधि आयु तथा कार्य की प्रकृति पर निर्भर करती है। शिशु अधिक लंबी अवधि (अधिक घंटों) तक सोते हैं जो कि उनकी वृद्धि के लिए आवश्यक है। बच्चों के लिए औसत 8 घंटे की गहरी नींद पर्याप्त होती है जबकि वयस्क लोगों के लिए केवल 6 घंटे की नींद पर्याप्त है।

