मछलियों में गिल्स कहाँ अवस्थित होते हैं ?
उत्तर-गिल्स मछलियों में पाया जानेवाला एक विशेष प्रकार का श्वसन अंग है। मछलियों में गिल्स दो समूहों में पाये जाते हैं। गिल्स के प्रत्येक समूह सिर के पार्श्व भाग में आँख के ठीक पीछे स्थित होते हैं। प्रत्येक समूह में कई गिल्स आगे से पीछे की ओर श्रृंखलाबद्ध तरीके से व्यवस्थित होते हैं। प्रत्येक गिल एक चाटी थाली में स्थित होता है जिसे गिल कोष्ठ कहते हैं। गिल कोष्ठ एक ओर आहारनाल की ग्रसनी में खुलता है तथा दूसरी ओर शरीर के बाहर खुलता है। प्रत्येक गिल कोष्ठ में कई गिल पटलिकाएँ होती हैं। मछलियाँ गिल्स से ही जल में घुले ऑक्सीजन को ग्रहण करता है।

