व्यायाम का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है तथा इसके लाभ बताइए।

Gyanendra Singh
0

व्यायाम का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है तथा इसके लाभ बताइए।

उत्तर-शरीर पर व्यायाम के प्रभाव निम्नवत हैं-

(i) पुष्टिकारक प्रभाव, (ii) सुधारात्मक प्रभाव तथा (iii) विकासात्मक प्रभाव। 

व्यायाम के निम्न लाभ होते हैं इससे-

(i) शरीर की माँसपेशियाँ सक्रिय रहती हैं।

(ii) शरीर में रक्त संचार सुचारु रूप से होता है।

 (iii) शरीर की आलस्य और निष्क्रियता दूर होती है।

(iv) विभिन्न प्रकार के व्यायाम शरीर के विभिन्न अंगों की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं। 

(v) शरीर में ऑक्सीजन की अधिक मात्रा पहुँचने तथा प्रयोग होने के कारण आंतरिक अंगों की कार्यक्षमता बढ़ती है।

(vi) पसीने के रूप में शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

 (vii) शारीरिक सौंदर्य बढ़ता है। आधुनिक व्यायामों से शरीर को सुंदर व आकर्षक बनाया जा सकता है। 

(viii) निद्रा में सहायता मिलती है।

(ix) हल्का व्यायाम मनोरंजन एवं समय काटने का भी साधन है। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !