उत्तल लेंस से बने प्रतिबिम्ब

Er Chandra Bhushan
0
  1. लेंस तथा फोकस के बीच स्थित वस्तु का प्रतिबिम्ब -  जब वस्तु लेंस तथा फोकस के बीच स्थित हो,तो उसका आभासी प्रतिबिम्ब लेंस के उसी ओर बनता  हैं जिस ओर वस्तु हैं। यह सीधा और वस्तु से आकार में बड़ा होता हैं।     

  2. फोकस पर स्थित वस्तु का प्रतिबिम्ब - जब वस्तु फोकस पर हो ,तो उसका वास्तविक प्रतिबिम्ब अनंत पर बनता हैं। यह वास्तु की अपेक्षा उल्टा होता हैं और वस्तु से बहुत बड़ा होता हैं।  

  3. F1 तथा 2F1 के बीच स्थित वस्तु का प्रतिबिम्ब - जब वस्तु फोकस F1 तथा 2F1के बीच स्थित हो ,तो उसका वास्तविक प्रतिबिम्ब 2F2 और अन्नंत के बीच बनता हैं। यह उल्टा तथा वास्तु से बड़ा होता हैं। 

  4.  2F1 पर स्थित वस्तु का प्रतिबिम्ब -जब वस्तु 2F1 पर हो ,तो उसका वास्तविक प्रतिबिम्ब 2F2  पर बनता हैं। यह उल्टा और आकर में वस्तु के बराबर होता हैं। 

  5. 2F1 तथा अनंत के बीच स्थित वस्तु का प्रतिबिम्ब - जब वस्तु 2F1 तथा अनंत के बीच स्थित हो ,तो उसका वास्तविक प्रतिबिम्ब लेंस के दूसरी ओर F2 तथा 2F2 के बीच बनता हैं। यह प्रतिबिम्ब उल्टा और वस्तु से छोटा हैं।  

  6. अनंत पर स्थित वस्तु का प्रतिबिम्ब -  जब वस्तु अनंत पर हो ,तो उसका प्रतिबिम्ब लेंस के फोकस पर बनता हैं। जो वास्तविक ,उल्टा तथा वस्तु से बहुत छोटा होता हैं। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !